हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेश में होने वाले पहले चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रत्याशियों ने लोगों के बीच पहुंचकर अपने दावे पेश किए। जिला में कई जगह सभा और बैठक की गई। शनिवार को डोर-टू-डोर किया जा सकेगा। जिला में 23 नंबर वार्ड के अंतर्गत नौ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां करीब नौ हजार मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। प्रशासन जहां मतदान शांतिपूर्वक कराने को लेकर लगा हुआ है। वहीं प्रत्याशी अपने दावों को लेकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। इसको लेकर 19 जनवरी को मतदान होगा। उसी दिन परिणाम जारी किए जाएंगे। गुरुद्वारा रामदास सिंह सभा मॉडल टाउन के प्रधान हरचरण सिंह धम्मू ने कहा कि पंजाब का बादल परिवार अकाल तख्त से सजायाफ्ता हैं। वे पंजाब में जमीन छिनने के बाद हरियाणा की तरफ आ रहे हैं। यहां के कुछ लोग उनको सहयोग कर रहे हैं। यह हरियाणा के सिखों की अनदेखी है। वे किसी सूरत में इसको सहन नहीं करेंगे। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तर्ज पर मजबूत किया जाएगा। इससे पहले दिल्ली के गुरुद्वारों की स्थिति चिंताजनक थी। इसमें उन्होंने कहा कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले समुदाय के लोगों की हर संभव मदद करेंगे। उनके लिए स्कूल व अस्पतालों में उनकी शिक्षा व इलाज की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। लोगों की मांगों को सिख पार्लियामेंट में रखकर उनका समाधान कराया जाएगा। गुरुद्वारों के पाठी और अन्य कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय दियाजाएगा। पढ़े लिखे सिखों को गुरुद्वारों में पाठी या दूसरे पदों पर लगाया जाएगा। सिख भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुदारा किसी की बापोदी नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गुरुद्वारों का सारा गुल्लक और जमीन का पैसा पंजाब में ले जाते थे। प्रदेश में अलग से कमेटी बनने के बाद गुरुद्वारों का विकास कराया जाएगा। इसके साथ स्कूल व कॉलेज बनाए जाएंगे। इस मौके पर हरविंदर सिंह लाडी, जोगिंदर सिंह चावला, विक्रमजीत सिंह, हरविंदर दिलावरी मौजूद रहे।