हरियाणा में कोरोना संक्रमण के चार केस पॉजीटिव आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार शाम को ही कोरोना की रोकथाम व बचाव के लिए जरूरी गाइडलाइन जारी की गई हैं। जिला नागरिक अस्पताल में भी कोरोना से बचाव के लिए व इससे निपटने के लिए ऑक्सीजन प्लांट व वेंटीलेटर की स्थिति को जांचा गया है। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने अस्पताल में 10 वेंटीलेटर बढ़ाने की मांग की है। जिला नागरिक अस्पताल में 2020 कोरोना काल से अब तक पिछले आकंड़े के अनुसार कुल 5,87,741 मरीजों की जांच की गई है। इनमें से कुल 37,103 मरीज कोरोना पॉजीटिव मिल थे। इस बार अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए पहले दवा व चिकित्सकों की व्यवस्था की जा चुकी है। इसके लिए अस्पताल में लगभग एक करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत का ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की क्षमता लगभग एक हजार लीटर प्रति मिनट है। इसके द्वारा टेस्टिंग की जाएगी।