फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: पहले आंदोलनजीवी और अब कॉकरोच, सीजेआई के बयान की होनी चाहिए जांच : शमशेर गोगी, पूर्व विधायक

शाहिल शर्मा Updated Thu, 21 May 2026 05:31 PM IST

असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी के कहा कि भाजपा सरकार में लोगों के अलग-अलग नाम दिए जाते हैं। पहले किसान आंदोलन में समय आंदोलनजीवी नाम रखा। अब सीजेआई ने कॉकरोच ही कह दिया। इसमें बेरोजगार युवाओं से लेकर हर वर्ग को शामिल कर दिया गया। सीजेआई का यह बयान बहुत गहराई को दर्शाता है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने ये बात वीरवार कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष जगदेव मलिक के सेक्टर-25 ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा 90 विधानसभा में पहुंच चुकी है। इसका समापन 23 मई को रोहतक में किया जाएगा। इसमें कांग्रेस के सभी नेताओं व पूर्व पदाधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बैंकों में आज कैश नहीं है। यह देश में बड़ी घटना की आहट भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि कॉकरोच शब्द सबसे पहले हिटलर ने शुरू किया था, जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। अब देखना है कि सीजेआई मोदी को मानते हैं या फिर हिटलर को। इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए। इतने बड़े पद पर बैठा व्यक्ति ऐसे ही कुछ नहीं कह सकता। इसमें जरूर कुछ राज छुपा हुआ है। देश में बेरोजगार नोजवान, किसान, आरटीआई कार्यकर्ता और वकील सबकाे कॉकरोच कह दिया। उन्होंने कहा कि नीट की परीक्षा से 22 लाख युवा जुड़े हुए हैं। इस तरह परीक्षा रद्द होना युवाओं को बड़ा झटका है। नीट में प्रवेश 12वीं कक्षा में परिणाम के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एचपीएससी ने सात साल में एक पद के परिणाम जारी किए। इसमें सात लाख में से 39 लोगों को चयन किया जबकि देश की सबसे बड़ी यूपीएससी की परीक्षा में ही एक साल में ही प्रदेश के 42 युवाओं का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि देश काे कांग्रेस ही बचा सकती है। आरएसएस और भाजपा अपने कार्यालय बनाने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि देश में मजबूत लोकतंत्र का होना जरूरी है और यह चुनाव आयोग के बिना संभव नहीं है। चुनाव आयोग सरकार की एजेंसी के रूप में काम कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन 65.8 प्रतिशत बताया गया था। यह दो दिन बाद सवा दो प्रतिशत बढ़ा होने की जानकारी दी गई। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी की बात तथ्यों के आधार पर कही थी। इस मौके पर जगदेव मलिक, रघबीर संधु और सुरेंद्र खर्ब मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें