सनौली रोड पर मार्बल की एक दुकान में मंगलवार देर शाम को अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर तुरंत ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से दुकान में काफी नुकसान हुआ है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हादसा मंगलवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि सनौली रोड पर मार्बल की एक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से आग की लपटें उठते देख आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और आधा घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।