फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में रिहायशी क्षेत्र के बीच वेस्ट के गाेदाम में लगी आग, करीब 100 घरों में आई दरार

काबड़ी रोड रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक शक्ति नगर में बुधवार तड़के करीब पांच बजे वेस्ट के एक गोदाम में आग लग गई। प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। आग से आसपास के करीब 100 मकानों में दरार आ गई और पुरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुधवार तड़के करीब पांच बजे शार्ट सर्किट के चलते शक्ति नगर वेस्ट गोदाम में आग लग गई । आसपास के घरों में लोगों ने धुआं उठते देख गोदाम मालिक काे सूचना दी। दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद भी वेस्ट के सामान से धुआं निकल रहा था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए की गोदाम में आग पर काबू पाने के यंत्र तक नहीं लगे हैं। साथ लगते घरों में दरार आ गई हैं। रमेश और कृष्ण ने बताया कि वे बुधवार तड़के उठे तो घर के बाहर धुआं छाया हुआ था। उन्होंने बाहर आकर देखा तो गोदाम में आग लग गई थी। जिला दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पूरी टीम मौके पर पहुंच गई थी। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अब भी वेस्ट से धुआं उठ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें