फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फ्लाईओवर का रास्ता साफ, दोनों मकानों को गिराया

पुराना औद्योगिक क्षेत्र से जीटी रोड को जोड़ने वाले फ्लाईओवर का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन ने 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को दोनों मकानों से कब्जा हटा दिया गया। यह फ्लाईओवर करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से आएगी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट आईटीआई के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार की अगुवाई में पुलिसबल ने वीरवार को इंदिरा विहार कॉलोनी में सुबह 11 बजे दो मकानों से कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। मकान मालिक समेत परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया। पुलिस अधिकारियों ने उनको समझाया। परिवार के लोगों ने विरोध करने के बाद रास्ता नहीं मिलने पर स्थानीय नेताओं को गुहार लगाई थी। इसके बाद दोपहर बाद एक बजे मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन ने शाम होने के चलते कार्रवाई को रोक दिया। शुक्रवार सुबह फिर जेसीबी की मदद से मकान तोड़ने शुरू किए। प्रशासन ने दोपहर तक इनको तोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें