पानीपत के दलबीर नगर में हाउसिंग फाइनेंस के रिलेशनशिप मैनेजर ने जहर खाकर जान दी। मैनेजर गृह क्लेश से परेशान था, इसलिए उसने यह कदम उठाया। किला थाना पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच की जा रही है। किला पुलिस थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि दलबीर नगर का सोनू (30) सेक्टर 11 स्थित पीरामल कैप्टिल हाउसिंग कंपनी में बतौर रिलेशनशिप मैनेजर कार्यरत था। सोनू की चार साल बाद रितू के साथ शादी हुई थी। सोनू दो बच्चों का पिता था। वह चार साल से अपने माता पिता से अलग रहता था। परिजनों ने बताया कि सोनू का अक्सर उसकी पत्नी रितू के साथ विवाद रहता था। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वीरवार रात आठ बजे सोनू का उसकी पत्नी रितू के साथ विवाद हो गया था। इसी से परेशान होकर सोनू अपनी पत्नी रितू के साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसको परिजनों ने एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीरामल कैप्टिल हाउसिंग कंपनी के अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सोनू बेहद होनहार युवक था। वह हमेशा काम पूरी ईमानदारी से करता था। कार्यकाल में सबके साथ मिलनसार था। उसने अब गोवा ट्रिप के लिए भी टास्क पूरा किया था। वीरवार को सोनू ने जहर खाकर जान दे दी।