फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डेंगू की रफ्तार हुई धीमी, वायरल बना चुनौती

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 05 Dec 2024 07:44 PM IST

सर्दियों का मौसम सेहत का पूरा ख्याल रखें। जिले में डेंगू की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। पिछले चार दिन में डेंगू के सिर्फ दो केस मिले हैं। अब जिले में डेंगू के केस की संख्या 306 पहुंच गई है। इस साल डेंगू का रिकवरी रेट 100 प्रतिशत रहा। वायरल अब भी लोगों के लिए परेशानी और डॉक्टरों के लिए चुनौती बना हुआ है। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को कुल 1612 ओपीडी हुई है। इसमें 480 ओपीडी वायरल फीवर की थी। सुबह-शाम की ठंड लोगों को बीमार बना रही है। चिकित्सकों की मानें तो यहीं मौसम सेहत के लिए ज्यादा खतरनाक होते हैं। खासकर सुबह और शाम में तो ज्यादा सतर्कता बरतना चाहिए। सर्दी-जुकाम, बुखार और त्वचा रोग सहित कई बीमारियों से पीड़ित लोग अस्पतालों में पहुंच रहे है। इसके अलावा प्रतिदिन निमोनिया के मरीज भी पहुंचने लगे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें