पानीपत दिल्ली रेल लाइन पर निर्माण दिन अंडरपास के पास साइकिल सवार शताब्दी एक्सप्रेस के सामने आ गया। ट्रेन को देखकर साइकिल सवार साइकिल को ट्रैक परी छोड़कर कूद गया। गनीमत यह रही कि हादसे के कोई जनहानि नही हुई। पानीपत में राजनगर निर्माणाधीन अंडर पास के पास से बड़ी संख्या में लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करते हैं। रविवार करीब साढ़े 9 बजे पास की ही कालोनी का रहने वाला एक व्यक्ति मंडी से आलू लेकर आ रहा था। रेल लाइन पार करते समय जब वह लाइन के बीच मे पहुंचा तो पानीपत रेलवे स्टेशन की ओर से शताब्दी एक्सप्रेस आ गई। जिसे देखकर व्यक्ति तो कूद गया लेकिन साइकिल को लाइन पर ही छोड़ दिया। ट्रेन की टक्कर से साइकिल करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरी।