फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दो की मौत

सनौली हाइवे पर टोल प्लाजा के पास लाल मंदिर के सामने कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद केंटर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। हादसा बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि रामड़ा गांव निवासी प्रवीण अपने साथियों के साथ तुड़ा भरने के लिए गए थे। ट्राली खाली करने के बाद वह गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही हाइवे पर रामड़ा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेक्टर पर बैठा प्रवीण और उसका साथी राजू विवासी दलहेड़ी सहारनपुर यूपी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें