फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में सीएमओ ने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखा किया रवाना

जिला नागरिक अस्पताल डेंगू के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए सुबह 10 बजे तीन ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखा रवाना किया गया। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने तीन ई-रिक्शा को झंडी दिखाई। ई-रिक्शा पूरा दिन शहर में घूमकर लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक करेंगी। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य टीम द्वारा डेंगू के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे लोगों जागरूक भी हो रहे हैं। पिछले साल डेंगू के 314 केस आए थे। इस साल अब तक कोई भी डेंगू का नहीं मिला है। स्वास्थ्य टीम डोर-टू-डोर जाकर घरों में फ्रीज की ट्रे, कूलर, हौदी आदि में लार्वा की जांच कर रही है और लोगों को डेंगू से बचने के उपाय बता लोगों को इसके खिलाफ जागरूक कर रही है। डेंगू दिवस पर पूरा दिन तीन ई-रिक्शा में माइक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि जिले को डेंगू मुक्त बनाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें