बढ़ती गर्मी के कारण जहां जिला नागरिक अस्पताल पानीपत में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वहीं चिकित्सकों के छुट्टी पर जाने से उनकी संख्या घटने लगी है। मरीजों को अस्पताल के बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। चिकित्सकों की छुट्टियों ने मरीजों की मर्ज बढ़ा दी है। मनोचिकित्सक एक माह की छुट्टी पर है और फिजिशियन व ( आंख, नाक और कान ) ईएनटी चिकित्सक शुक्रवार को छुट्टी पर रहे।