फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: कैबिनेट मंत्री ने हरियाणा गोशाला महासंघ को निजी कोष से दी बोलेरो गाड़ी

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने शनिवार को हरियाणा गोशाला महासंघ को अपने निजी कोष से बोलेरो गाड़ी झंडी दिखाकर सौंपी। मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में गोरक्षा और गोसंवर्धन की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। सरकार और गोसेवा आयोग गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। गोशालाओं में सोलर संयंत्र लगाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा गोशालाओं को गायों के चारे और शेड निर्माण समेत विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता भी व्यापक पैमाने पर की जा रही है। मंत्री ने मौके पर निवास पर इसराना विधानसभा के लोगों की समस्याओं को भी सुना। ज्यादातर बिजली, पानी, फिरनी व अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं लोगों ने मंत्री के सामने रखी। मंंत्री ने फोन पर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें