फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: सांस अभियान के तहत निमोनिया की रोकथाम व बचाव के लिए किया जागरूक

जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को सांस अभियान के तहत शिविर लगाकर लोगों को निमोनिया से बचाव व रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि शहरी विधायक प्रमोद विज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में निमोनिया की रोकथाम, समय पर पहचान व उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में मंच संचालन आरजे दिव्या व सोनल राणा ने किया। फोक डांस, गायन व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से निमोनिया से संबंधित जन-जागरूकता संदेश प्रस्तुत किया। विधायकद प्रमोद विज ने कहा कि निमोनिया बच्चों के लिए एक गंभीर लेकिन रोकी जा सकने वाली बीमारी है। इसे समय पर उपचार और टीकाकरण करके रोका जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील कि बच्चों में तेज सांस, बुखार और सीने के धंसने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवानी चाहिए। जिला बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवमीत ने बच्चों में निमोनिया के लक्षण, रोकथाम, समय पर इलाज व टीकाकरण के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही समय पर पहचान और उपचार से निमोनिया से होने वाली अधिकांश मौतों को रोका जा सकता है। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. सुभाष गहलावत, डॉ. रिंकू सांगवान, डॉ. लाभ सिंह, डॉ. अमित पोरिया, डॉ. मनीष पासी व मुख्य नर्सिंग अधिकारी नीलम कटारिया उपस्थित रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें