फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: जिला नागरिक अस्पताल का एसी बंद, बेहाल मरीज

जिला नागरिक अस्पताल का केंद्रीय एयर कंडीशनर सोमवार को बंद रहा। इसका कारण तकनीकी खराबी बताया है। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं चिकित्यकों ने इसे जल्द ही सुचारु करने का दावा किया है। मौसमी बीमारियों के चलते सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में सामान्य दिनों से अधिक मरीज पहुंचे। करीब दो हजार मरीजों के आने का अनुमान है। यहां सुबह आठ बजे ही मरीज आ गए थे। वे ओपीडी की पर्ची बनवाने के बाद चिकित्सकों से परामर्श और फिर स्टोर पर दवा लेने के लिए लाइन में लगे। इन सबके बीच सोमवार सुबह ही अस्पताल का एसी बंद हो गया। जिससे अस्पताल में अंदर रह पाना भी मुश्किल हो गया। मरीज सांस तक नहीं ले पा रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें