फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में आप, बाढ़ पीड़ितों को पंजाब की तर्ज पर मुआवजे की मांग

आम आदमी पार्टी प्रदेश के बाढ़ पीड़ित किसानों के समर्थन में आगे आई है। पार्टी ने जीटी रोड पर लालबत्ती चौक से जिला सचिवालय तक प्रदर्शन कर जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा की मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र अहलावत ने प्रदर्शन की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि मानसून में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ था। प्राकृतिक आपदा ने हजारों परिवारों विशेष रूप से किसानों और ग्रामीण समुदायों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उनकी आजीविका, फसलें, धर और पशुधन को भारी क्षति पहुंची है। प्रदेश में सरकार ने अपेक्षाकृत मुआवजा नहीं दिया है। जबकि पड़ोसी प्रदेश पंजाब में पूरा मुआवजा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें