फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: अस्पताल ने थमाया 35 हजार रुपये का बिल, परिजनों ने हॉस्पिटल में ही छोड़ दिया शव

थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की गंगा कॉलोनी में मां ने मोबाइल पर बात करने से टोका तो युवती मनीषा (18) ने जहर खा लिया। युवती को शहर के असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बुधवार देर शाम को उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने उपचार में खर्च हुए 35 हजार का बिल दिया तो परिजन शव को अस्पताल में ही छोड़कर चले गए। पुलिस ने जनसेवा दल क मदद से शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। बाद में चिकित्सक के खर्च को माफ कराकर जनसेवा दल ने अपने खर्च से परिवार से ही शव का अंतिम संस्कार कराया। जनसेवा दल के अध्यक्ष चमन लाल गुलाटी ने बताया कि बुधवार को उनके पास सूचना आई थी कि असंध रोड पर एक अस्पताल में युवती की जहर खाने से मौत हो गई। जिसके परिजन शव को अस्पताल में ही छोड़कर चले गए। सूचना पर थाना पुराना औद्योगिक में तैनात एएसआई वेदपाल और जनसेवा दल के अध्यक्ष चमन लाल गुलाटी अस्पताल पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। चमनलाल गुलाटी ने बताया कि गंगा कॉलोनी निवासी मनीषा को उसकी मां ने फोन पर बात करने से टोक दिया था। जिससे गुस्से में उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था।तबीयत खराब होने पर उसे असंध रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उपचार में करीब 35 हजार रुपये खर्च हुए थे। लेकिन, परिजनों के पास इतने पैसे नहीं थे तो वह शव को छोड़कर चले गए। रात को करीब नौ बजे शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें