फैक्टरी में सो रहे श्रमिक के ऊपर देर रात कपड़े का रोल गिर गया। जिसके नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले पप्पू पासवान (19) इसराना थाना क्षेत्र में फैक्टरी में नौकरी करते थे। रात को वह फैक्टरी में ही सो गए। देर रात को किसी समय कपड़े का रोल गिरने से उनकी मौत हो गई। सुबह को उनका शव रोल के नीचे मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।