9वीं के छात्र ने स्कूल से घर लौटकर अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चे के परिजनों ने स्कूल की प्रिंसिपल पर छात्र को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरुकर दी है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि स्कूल में बच्चे को प्रताड़ित करने के आरोप निराधार हैं। स्कूल में सभी कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जरूरत हो तो उसकी फुटेज चैक कर ले । उधर, पुलिस ने भी मामले जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्चे के परिजनों ने लिखित में कोई शिकायत नही दी । मामला थाना पुराना आद्योगिक क्षेत्र की कश्यप कालोनी का है। कालोनी के नवीन ने बताया कि उनका भतीजा मयंक पार्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र थे। उनका कहना है एक सप्ताह पहले स्कूल में मयंक का एक छात्र से विवाद हुआ था। जिसके बाद प्रिंसिपल ने छात्र को डांट दिया था। जिससे वह लगातार परेशान चल रहे थे। मंगलवार वह स्कूल से आया और ट्यूशन में चला गया। ट्यूशन से लौटने के बाद सीधा अपने कमरे में पहुंचा और स्कूल की टाई से फंदा लगा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।