फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Model Simmi Murder: हरियाणवी मॉडल सिम्मी की हत्या, सुनील ने इस वजह से की हत्या

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 17 Jun 2025 01:05 PM IST

हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया गया। पुलिस को हत्या के करीब 30 घंटे बाद सोनीपत के खांडा गांव में एनसीआर वाटर चैनल से उसका शव मिला। उसके गले व हाथों पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले में शीतल के इसराना निवासी दोस्त सुनील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शीतल (24) हरियाणवी संगीत उद्योग में काम करती थी। वह बहन नेहा के साथ पानीपत में रहती थी और 14 जून को शूटिंग के लिए गई थी, पर लौटी नहीं। इसके बाद नेहा ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी। खांडा के ग्रामीणों ने रविवार रात वाटर चैनल में युवती का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। बाद में शव की शिनाख्त शीतल के रूप में हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें