फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani House Firing Case: दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में हरियाणा के बदमाश ढेर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में टोनिका सिटी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर रविंद्र निवासी जिला रोहतक व सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण मारे गए। दोनों बदमाश अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग के मामले में वांछित। सफलता का श्रेय सोनीपत पुलिस ले रही है। सोनीपत पुलिस का कहना है कि उन्हें बदमाशों के बारे में सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद यूपी व दिल्ली एसटीएफ के साथ सूचना साझा कर बदमाशों की घेराबंदी की गई। सोनीपत पुलिस की ओर जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोनों अपराधियों के लोकेशन के बारे में शाम को जैसी जानकारी मिली दिल्ली और यूपी पुलिस के साथ उसे साझा किया गया था। सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण पहले चर्चा में नहीं आया। इसी वजह से तत्काल उसके आपराधिक इतिहास के बारे में सटीक जानकारी नहीं हैं, लेकिन डाटा खंगाला जा रहा है। लेकिन रविंद्र की नेटवर्क कई राज्यों तक फैल चुका था। 12 सितंबर को को यूपी के बरेली में सिविल लाईन क्षेत्र में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के बाद रविंद्र के साथ अरुण का नाम चर्चा में आया। दोनों के ऊपर यूपी पुलिस ने इनाम घोषित किया था।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें