फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में क्रेन पलटने से दो लोगों की मौत, तीसरी मंजिल पर चढ़ा रहे थे जरनेटर

पंचकूला में कंपनी की तीसरी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। संतुलन बिगड़ने से क्रेन पलट गई और जनरेटर पर बैठे दो हेल्पर जनरेटर के साथ नीचे गिर गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हिमाचल और बिहार निवासी दो लोगों की मौत मृतकों की पहचान मनीष निवासी बिहार और नवीन निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम चार बजे यह हादसा हुआ। क्रेन की मदद से जनरेटर को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित एक कंपनी की तीसरी मंजिल पर रखा जा रहा था। इसी दौरान अचानक क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और क्रेन पलट गई। जनरेटर पर बैठे दोनों हेल्पर भी उसके साथ नीचे जा गिरे। मामले की जांच में जुटी पुलिस हादसे के बाद दोनों को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-19 पुलिस चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। हादसे में क्रेन चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें