फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपुण हरियाणा मिशन के तहत उत्कर्ष सोसायटी सेक्टर-2 पंचकूला में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Nivedita Updated Tue, 04 Aug 2026 01:37 PM IST

निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत उत्कर्ष सोसायटी सेक्टर-2 पंचकूला में 7 दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। यह 30 जुलाई से शुरू होकर 5 अगस्त को समाप्त होगा। इसमें चरखी दादरी, जींद, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के कुल 107 प्रमुख संसाधन व्यक्ति भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद ये मेंटर अपने जिले के अध्यापकों को प्रशिक्षित करेंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने हिंदी, गणित और अंग्रेजी के लिए विशेष प्रशिक्षण सामग्री तैयार की है। इसका उद्देश्य बच्चों की बुनियादी पढ़ाई और संख्या ज्ञान को मजबूत करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें