फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका में सफाई कर्मचारियों का हंगामा, परिषद कार्यालय पर ताला लगाने का प्रयास

मांगों को लेकर कालका में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गई। मंगलवार को विरोध स्वरूप सफाई कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय के गेट पर ताला लगाने पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस दौरान नगर परिषद कार्यालय के बाहर पुलिस और सफाई कर्मचारियों के बीच आमना-सामना हो गया। सफाई कर्मचारी कार्यालय के गेट पर ताला लगाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ताला लगाने से रोक दिया। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर रेहड़ी से कूड़ा गिरा दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सफाई कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें