पंचकूला सेक्टर 6 सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में स्पेशल बुखार की ओपीडी बंद हैं। ओपीडी बंद होने के कारण लोगों को लंबी लाइनों में लगने के बाद इलाज मिल रहा है। स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमीऔर रविवार होने के कारण 15 अगस्त से 17 अगस्त तक सभी ओपीडी बंद है। इस कारण मरीज परेशान हैं।