पंचकूला पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने शुक्रवार को पुलिस लाइन पंचकूला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर, भोजनालय, संबंधित रिकॉर्ड्स, बैरक, परिवहन शाखा, शौचालय में सफाई व पानी की व्यवस्था आदि का निरीक्षण कर सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस लाइन ग्राउंड में शस्त्रों को बारीकी से देखा। पुलिस कमिश्नर ने जवानों से शस्त्रों के हैंडलिंग व विशेषताओं की जानकारी ली और शस्त्रों की नियमित रूप से साफ-सफाई बारे आदेश दिए। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जरूरी सुरक्षा उपकरणों के बारे भी जानकारी ली।