रायपुररानी पुलिस स्टेशन में मेरा गांव नशा मुक्त अभियान के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गांववासियों को नशे के दुष्परिणामों और इससे निपटने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। अभियान का आयोजन रायपुररानी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल पर किया गया। थानाध्यक्ष सोमवीर ढाका ने बताया कि यह अभियान पुलिस कमिश्नर राजेश कुमार आर्य और पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के निर्देशानुसार शुरू किया गया था। इस अवसर पर डॉ. लीज़ू भुसली, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट अणु बंसल, संजीव कुमार और स्वास्थ्य टीम ने मिलकर करीब 40 नशे के आदी व्यक्तियों की पहचान कर सभी का परीक्षण किया