फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला की राजीव कॉलोनी में नाले में बहा व्यक्ति, तलाश में जुटी पुलिस

राजीव कॉलोनी में मंगलवार शाम तेज बारिश के दौरान बरसाती नाले में दो व्यक्ति पानी के तेज बहाव में डूब गए। इनमें से एक व्यक्ति किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि दूसरा पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। पानी में बहने वाले व्यक्ति की पहचान राजीव कॉलोनी निवासी राजेश के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद रणधीर ने पुलिस को बताया कि दोनों राजीव कॉलोनी में बने बरसाती नाले के पास खड़े थे। इसी दौरान राजेश का पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरा। उसे बचाने के लिए रणधीर भी पानी में उतरा, लेकिन वह समय रहते बाहर निकल आया। इसके बाद राजेश पानी के तेज बहाव में बह गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और राजेश की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें