फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत एग्जीक्यूटिव लाउंज में मिल रही होटल जैसी सुविधाएं

विश्व प्रसिद्ध कालका रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित एग्जीक्यूटिव लाउंज यात्रियों को होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। 24 घंटे संचालित इस लाउंज में यात्री मात्र 30 रुपये प्रति घंटे के शुल्क पर आरामदायक बैठक व्यवस्था, ड्यूल एसी, एलईडी पर मनोरंजन, इंटरनेट, मोबाइल चार्जिंग और अलग शौचालय जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए शुल्क 15 रुपये प्रति घंटा निर्धारित है। रेलवे विभाग के अनुसार लाउंज के संचालन का ठेका करीब 30 लाख रुपये में 5 वर्षों के लिए दिया गया है। योजना का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें