पंचकूला सेक्टर 26 संस्कृत मॉडल स्कूल पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सोमवार को पंचकूला सेक्टर 26 संस्कृत मॉडल स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने स्कूली बच्चों से बात की और सभी कमरे व बाथरूम भी चेक किए। स्कूल को देखकर ढांडा ने कहा कि साफ सफाई में भी ये हरियाणा का सबसे बेस्ट स्कूल है। उन्होंने कहा कि स्कूल में जल्द नए कमरे बनवाए जाएंगे। यह पहला ऐसा स्कूल है जहां केंचुआ खाद बनाई जा रही है।