फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका में बरसात और नदी के तेज बहाव से हंडिया मोहल्ले का पुल क्षतिग्रस्त

बुधवार को हुई बरसात और नदी में तेज बहाव के चलते हंडिया मोहल्ले का लोहे का पुल एक छोर से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि पुल टूटने के समय वहां से कोई राहगीर या वाहन चालक नहीं गुजर रहा था। हादसे में अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को अब दूसरे और लंबे रास्ते से होकर जाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सितार चंद, अंकित सहित अन्य लोगों ने बताया कि लोहे का यह पुल पिछले लंबे समय से खस्ता हालत में था। पुल के पुनर्निर्माण को लेकर स्थानीय लोग कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल टूटने से आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से जनहित को देखते हुए क्षतिग्रस्त पुल का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें