फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab EX DGP Son: पूर्व डीजीपी के बेटे के मौत मामले में पंचकूला पुलिस का बड़ा खुलासा!

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, मृतक की पत्नी और बहन के खिलाफ एमडीसी थाना पंचकूला में हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई 16 अक्तूबर की रात मोहम्मद मुस्तफा अकील अख्तर की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में मलेरकोटला निवासी शमसुद्दीन चौधरी की शिकायत पर की गई है। वहीं पंचकूला पुलिस मौत के मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि डॉक्टर ने अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विसरा रिपोर्ट को रासायनिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा और पुलिस इसकी जल्द से जल्द जांच करवाने की कोशिश में जुटी है। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद यह भी स्पष्ट होगा कि मृतक मानसिक रोगी था या नहीं। इसके साथ ही मृतक के साथ मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें