पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर 323 के पास शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्चे का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह निगम की टीम क्षेत्र में नियमित रूप से कूड़ा उठाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान कर्मचारियों की नजर कूड़े के ढेर में पड़े एक नवजात के शव पर पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।