पलवल। प्रतिबंध के बावजूद शहर में चाइनीज मांझे का इस्तेमाल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस अड्डे के पास बाइक से ड्यूटी पर जा रहे युवक की गर्दन में अचानक चाइनीज मांझा आकर उलझ गया। युवक ने घबराने के बजाय तुरंत हाथ से मांझे को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान मांझा हाथ में लिपट गया और उसकी हथेली कट गई। गनीमत रही कि युवक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।