पलवल। सेवा संकल्प अभियान के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में पंजाब और हरियाणा की महिला एवं पुरुष सर्कल कबड्डी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में दोनों राज्यों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। गौरव गौतम ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का सशक्त माध्यम हैं।