फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबोला से निपटने को पलवल अस्पताल तैयार, आठ बेड का आइसोलेशन वार्ड और विशेषज्ञ टीम की तैनाती

पलवल जिला अस्पताल प्रशासन ने इबोला वायरस के मरीजों के उपचार और निगरानी हेतु आठ बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड के सुचारु संचालन के लिए विशेषज्ञ टीम का गठन भी कर दिया है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल में गठित विशेष टीम में छह डॉक्टर, चार स्टाफ नर्स, दो लैब तकनीशियन, चार सफाई कर्मचारी और चार फोर्थ क्लास कर्मचारी शामिल हैं। सभी कर्मियों को संक्रमण नियंत्रण और मरीजों की देखभाल से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल में सुरक्षा उपकरणों और अन्य जरूरी संसाधनों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें