फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगर-रामबाग क्षेत्र में नारकीय हालात; जलभराव, कचरा, असामाजिक तत्वों से लोग त्रस्त

पलवल के धर्मनगर और ओल्ड जीटी रोड के रामबाग चौराहा क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही मूलभूत समस्याओं ने अब विकराल रूप ले लिया है। अमर उजाला की ओर से शनिवार को आयोजित संवाद में क्षेत्रवासियों ने जलभराव, नालियों की जाम हालत, कचरा प्रबंधन की विफलता, ट्रांसफॉर्मर से बिजली कटौती और असुरक्षा जैसे मुद्दों पर तीखा रोष व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बारिश होते ही भवन कुंड रोड से धर्मनगर और रामबाग क्षेत्र की सड़कें नालों में तब्दील हो जाती हैं। जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं है और नालियां कचरे व गोबर से जाम हैं। हल्की सी बारिश से ही हर बार 6 से 8 घंटे तक पानी भरा रहता है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें