पलवल में जिला 13 अगस्त को एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का साक्षी बनेगा। जिला प्रशासन की ओर से मेरा भारत-मेरा अभिमान और हर घर तिरंगा अभियान के तहत करीब पांच किलोमीटर लंबा और 10 फीट चौड़ा विशाल तिरंगा लेकर हजारों लोग शहर की सड़कों पर उतरेंगे। यात्रा का नेतृत्व हरियाणा के राज्य मंत्री गौरव गौतम करेंगे। प्रशासन ने संभावित विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी प्रकार की कमी की गुंजाइश नहीं है और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएं।