कुंडली-मानेसर–पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर हुई लाखों रुपये की ब्लाइंड लूट के मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आते चले गए। इस मामले की कार्रवाई में पुलिस ने पहले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब चार और आरोपियों को काबू कर लिया है। इस लूट कांड में कुल सात आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। सबसे बड़ा और चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है कि इस पूरे मामले का मुख्य षड्यंत्रकर्ता कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि पीड़ित व्यापारी राजेश कुमार का सगा भाई कुलदीप ही निकला।