फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में कांवड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

श्याम जी. Updated Wed, 23 Jul 2025 05:24 PM IST

पलवल में सावन माह की पावन शिवरात्रि पर बुधवार को पलवल के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह शुभ मुहुर्त होने की वजह से तड़के से ही हजारों की संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचे। हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। शेखपुरा मंदिर के मुख्य पुजारी शांतानंद महाराज ने बताया कि सावन शिवरात्रि का दिन विशेष फलदायी होता है। श्रद्धालुओं की आस्था देखकर लगता है कि भगवान शिव की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भोलेनाथ की आराधना में लीन दिखे। ढोल, नगाड़ों और डीजे की धुनों पर भक्त जमकर झूमते दिखे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए थे। कांवड़ियों के विश्राम और मार्गदर्शन के लिए भी पुलिस सक्रिय रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें