फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात

पलवल शहर में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण को सुना। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। गौरव गौतम ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाने से कारीगरों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ में युवाओं और आमजन से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी से विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें