फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम हमले को लेकर आक्रोश, बजरंग दल ने चौराहे पर फूंका पाकिस्तान का पुतला

विजय पुंडीर Updated Sat, 26 Apr 2025 08:09 AM IST

अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से पहलगाम में हुए आतंकी हमले मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पहलगांव में आतंकियों के द्वारा की गई नृशंस हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कमेटी चौक से मेन बाजार से होते हुए आक्रोश रैली निकाली गई और मीनार गेट पर पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के क्षेत्रीय महामंत्री मुनीष भारद्वाज ने कहा कि ये हत्याएं धर्म पूछकर की गई है। इससे यह सिद्ध होता है कि आतंकियों का धर्म होता है और आतंकी केवल इस्लामिक जेहादी हैं। सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार में आने से पहले पीएम मोदी कहते थे कि एक के बदले 10 सर लाएंगे। लेकिन 10 साल में सैकड़ों हमारे सुरक्षाकर्मी और हजारों देश के नागरिकों की हत्याएं पाकिस्तानी आतंकियों ने भारत में घुसकर की हैं। भारत के लोगों में रोष है सरकार पाकिस्तान पर हमला करके हत्याओं का बदला ले।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें