पलवल में शुगर मिल का 42वें पेराई सत्र का विधिवत शुरुआत शुक्रवार को हुआ। प्रदेश सरकार में सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने चीनी मिल के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने किसानों के साथ सीधा संवाद भी किया। सरकारी रस्मों से चीनी मिल शुरू तो कर दी गई, लेकिन कई घंटों तक किसान परेशान रहें। किसान अपने ट्रैक्टर पर गन्ने की ट्रॉली लिए मिल के बाहर कई दिनों से खड़े है।