नारनौल के राजस्थान सीमा से सटे गांव मूसनौता की सादा की ढाणी में कुछ बदमाशों ने 33 वर्षीय पुष्कर बायल की लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शी भीम सिंह के अनुसार वे सरपंच के कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी संदीप उर्फ संध्या व उसके साथियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। गंभीर रूप से घायल पुष्कर को नागरिक अस्पताल नारनौल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पहले पपला गुर्जर गैंग के साथी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।