महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नारनौल विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत गांव-गांव जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हस्ताक्षरित पत्र आमजन, विशेषकर मनरेगा से जुड़े मजदूरों और महिलाओं को वितरित किए गए। इस अवसर चुड़ैली, बडगांव, सेका, बापडोली, मंढाना आदि गावों में जाकर जनसंपर्क किया। डॉ. राजवती ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है, लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद इसके नाम और स्वरूप में बदलाव कर इसके मूल उद्देश्य को कमजोर करने का काम किया है। योजना के नाम में बदलाव के साथ-साथ बजट में कटौती, काम के दिनों में कमी और मजदूरी भुगतान में देरी जैसे फैसलों ने मनरेगा को लगभग ठप करने की स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि इस जनविरोधी नीति को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। सड़क से लेकर सदन तक मनरेगा की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान माया देवी, रीना, रजनी, सुशीला, शशि, प्रकाश देवी, ग्रामीणों, महिलाओं और मनरेगा मजदूरों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।