फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: बायल की ढाणी हरनाथ में ओवरलोड डंपरों पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम

शाहिल शर्मा Updated Wed, 16 Jul 2025 04:24 PM IST

नांगल चौधरी के गांव बायल की ढाणी हरनाथ में ओवरलोड डंपरों की आवाजाही से परेशान ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। इसके बाद मौके पर थाना प्रभारी ने पहुंच कर जाम खुलवाया। हालांकि बुधवार को चार ओवरलोड डंपरों का 3.14 लाख रुपये का चालान भी काटा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को बार-बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जाम की सूचना पर निजामपुर प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आगे से ओवरलोड डंपर नहीं चलेंगे। इसका उल्लंघन करने पर सूचना तुरंत प्रशासन को दी जाए। प्रशासन के आश्वासन के कुछ घंटों बाद ही रात को फिर ओवरलोड डंपर गांव से गुजरते देखे गए, जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने दोबारा सड़क को अवरुद्ध कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि इसको लेकर जल्द ही जिला प्रशासन से मुलाकात कर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा। यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो ग्रामीणों ने आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि उनकी सुरक्षा और गांव की संरचना के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें