फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: गांव धनौंदा में अज्ञात युवकों ने मां-बेटे पर घर में घुसकर किया हमला

उपमंडल के गांव धनौंदा में दोपहर को अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर एक मां-बेटे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजना दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए कनीना नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन एक घंटे इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण परिजन इंतजार कर रहे थे। हमले में घायल सुखविंद्र व उसकी मां सुशीला को आगामी उपचार के लिए हाईसेंटर के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीण महेश ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका मौसेरा भाई सुखविंद्र सिंह सोमवार दोपहर को अपने घर के ऊपर बने चौबारे में सोया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही तीन-चार लोगों के साथ आए अज्ञात लोगों दोपहर करीब डेढ़ बजे सुखविंद्र पर हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए उसकी मां सुशीला के साथ भी मार पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। डायल 112 पर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें