फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में घर में घुसा बंदरों का झुंड, व्यक्ति के पैर में काटा; नागरिकों ने 45 दिया धरना

शहर के मोहल्ला बिठाठ निवासी एक व्यक्ति पर बंदरों ने घर में घुसकर हमला कर दिय। इसमें व्यक्ति के पैर में गंभीर जख्म कर दिया। इसके बाद सुबह 9:20 बजे नागरिकों ने शहर के बालाजी चौक पर जाम लगा दिया और 45 मिनट तक जाम लगाए रखा। घायल सुशील ने बताया कि वह सुबह बाथरूम से निकला था। इस दौरान बंदरों का झुंड अचानक घर में घुस में गया और हमला कर दिया। इस दौरान बचाव के लिए वे बाथरूम में गए, लेकिन पैर बाहर रहने के कारण बंदरों ने पैर पर काट लिया। इसमें पैर की हड्डी भी दिखने लगी। बाद में उनको शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सुबह 9:20 बजे शहर के बालाजी चौक पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने के 10 मिनट बाद शहर थाना प्रभारी पवन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक शहर में काफी जाम लग गया। धरने पर बैठे सुरेंद्र, आशीष व अन्य लोगों ने बताया कि नगर पालिका बंदर नहीं पकड़ रही है। टेंडर लगाती है और रुपये लेकर बंदर पकड़ने की प्रक्रिया केवल कागजों तक रखती है। इस पर न तो विधायक, चेयरमैन व एसडीएम संज्ञान ले रहे हैं। नगर पालिका एमई राजेश कुमार से बात की तो उन्होंने अवकाश होने का नाम लिया और जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ दिया। बाद में तहसीलदार अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया, लेकिन नागरिक एसडीएम के आने तक जाम लगाए रखने की चेतावनी दी। बाद में एसडीएम योगेश सैनी फोन पर बात कर रविवार सुबह 11 बजे बैठक कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और 10:6 मिनट पर जाम खोल दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें