पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में नारनौल की मोहिनी गली व संघी मार्केट के व्यापारियों ने महावीर चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। व्यापारी करीब साढ़े 3 बजे नारेबाजी करते हुए महावीर चौक पहुंचे थे। पहलगाम की घटना के बाद युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भी रोष देखने को मिल रहा है। रोष व्यक्त करते हुए व्यापारियों ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की। जिस तरह आतंकवादियों ने पर्यटकों को मौत के घाट उतारा है, वह बहुत ही शर्मनाक और कायराना हरकत है। व्यापारियों ने इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान कपिल यादव, रघुवीर यादव, मनोज, रोहतास, सुभाष क्रांतिकारी सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।