संवाद न्यूज एजेंसी महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान सोमवार देर शाम ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्डे में गिर गया। हादसे में 65 वर्षीय हनुमान और उनके 15 वर्षीय पोते तरुण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।